Cyber Fraud: सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स पर लोग धड़ल्ले से फोटो, वीडियो पोस्ट करते हैं। जहां भी घूमने जाते हैं वहां का अपडेट अपने सोशल मीडिया फ्रेंड्स को देते रहते हैं। लेकिन पोस्ट करने वाले लोग इस बात से अंजान होते हैं कि इस वजह से वो साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं। दुनियाभर में आजकल साइबर फ्रॉड के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ठग नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे हैं। ऐसे में साइबर ठगों ने एक नया तरीका खोज निकाला है जिससे वह लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस नए तरीके में ठग को आपसे पैसा ऐंठने के ओटीपी या आपकी निजी जानकारी नहीं चाहिए होती है, बल्कि यह काम अब वह अंगुली की छाप (Fingerprint) से कर रहे हैं। अगर अब आप सोच रहे होंगे की अंगुली की छाप ठगों के पास कैसे पहुंचेगा तो बता दें कि सोशल मीडिया पोस्ट की मदद ये संभव है।