5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, फसलों की MSP में बढ़ोतरी

DA/DR MSP Rate Hike : सरकार ने बुधवार को किसानों और केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया।

2 min read
Google source verification
Govt Diwali Gift To kisan DA DR Hike MSP Rate

Govt Diwali Gift To Kisan DA/DR Hike and MSP Rate Increased

Government Diwali Gift: सरकार ने बुधवार को किसानों और केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया। एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) एवं महंगाई राहत (DR) तीन फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। बढ़ोतरी एक जुलाई, 20214 से लागू होगी। यानी कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा। किसानों के लिए खुशखबर यह है कि सरकार ने रबी की छह फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया। अधिसूचना के मुताबिक गेहूं की MSP 150 रुपए बढ़ाई गई। यह 2,275 रुपए से बढ़ाकर 2,425 रुपए प्रति क्विंटल हो गई है।

सूचना-प्रसारण मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के देय महंगाई भत्ते की दर 50 फीसदी से बढक़र 53 फीसदी हो गई है। कैबिनेट ने वाराणसी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दे दी। इसके तहत वाराणसी में बनने वाला रेल-रोड ब्रिज परिवहन क्षमता के लिहाज से देश के सबसे बड़े पुलों में से एक होगा। रेल लाइन के ऊपर छह लेन के फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। प्रोजेक्ट पर 2,642 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वाराणसी और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण भी किया जाएगा।

डीए में बढ़ोतरी का कैलकुलेशन (DA Hike In Salary Calculation)

मूल वेतन लाभ/प्रति माह

18,000 - 540

25,000- 750

35,000 - 1,050

45,000 - 1,350

52,000 - 1,560

70,000 - 2,100

85,500 - 2,565

1,00,000- 3000

नई MSP (प्रति क्विंटल)

फसल पहले अब वृद्धि

गेहूं 2,275 -2,425 - 150

जौ 1,850 - 1,980 - 130

चना 5,440 - 5,650 - 210

मसूर 6,425 6,700 275

सरसों 5,650 5,950 300

सेफ्लावर 5,800 - 5,940 - 140 (सभी राशि रुपए में)

ये भी पढ़ें: देश में अब भी 13 करोड़ लोग बेहद गरीब, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में बताया कब कम होगी ये समस्या