3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DCW सुप्रीमो स्वाति मालीवाल का बड़ा खुलासा, बचपन में पापा ने किया मेरा यौन शोषण

Swati Maliwal shocking revealations दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने जीवन की एक अहम घटना का खुलासा कर हर व्यक्ति को झकझोर दिया। कहा कि, बचपन में उनके पिता ने कई बार यौन उत्पीड़न किया है।

2 min read
Google source verification
swati_maliwal.jpg

DCW सुप्रीमो स्वाति मालीवाल का बड़ा खुलासा, बचपन में पापा ने किया मेरा यौन शोषण

जिस महिला पर देश की राजधानी दिल्ली की महिलाओं और युवती की सुरक्षा और उनकी आवाज उठाने की जिम्मेदारी है। उसी महिला स्वाति मालीवाल ने आज जब एक सनसनीखेज खुलासा किया तो हर कोई बगले झांक रहा था। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि, वह क्या करे। दिल्ली महिला आयोग (DCW) अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने आज अपनी आपबीती का जिक्र करते हुए यह आरोप लगाया कि, बचपन में उनके पिता ने कई बार यौन उत्पीड़न किया है। वो मुझे पीटते थे और मैं बचने के लिए बेड के नीचे छिप जाती थी। स्वाति मालीवाल ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहाकि, घर में पिता बहुत मारपीट करते थे और सिर को दीवार पर मार देते थे। वो घर आते थे तो बहुत डर लगता था। मैं बहुत छोटी थी। मैं कई बार बिस्तर के नीचे छिप जाती थी और सारी रात योजना बनाती थी कि, महिलाओं को किस तरीके से हक दिलाना है। बच्चियों और महिलाओं को शोषण करने वालों को सबक सिखाऊंगी। स्वाती ने कहा- ये घटना तब की है, जब मैं बहुत छोटी थी। मैं कक्षा 4 में पढ़ती थी।

दीवार पर जोर से सिर मार देते थे - DCW अध्यक्षा

शनिवार को दिल्ली सरकार एक कार्यक्रम में DCW अध्यक्षा स्वाति मालीवाल यही नहीं रुकीं उन्होंने बताया कि, मुझे अभी तक याद है। जब वो मुझे मारने पर आते थे तो मेरी चोटी पकड़ते थे और दीवार पर जोर से सिर मार देते थे, जिससे चोट लगती थी और खून बहता रहता था। बहुत तड़प होती थी। लेकिन मेरा ये मानना है कि जब एक इंसान बहुत अत्याचार सहता है तभी वो दूसरों का दर्द समझ पाता है। तभी उसके अंदर आग जलती है, जिसकी वजह से वो पूरा सिस्टम हिला पाता है। शायद मेरे साथ भी यही हुआ और हमारे जितने भी अवॉर्डी है, उनकी भी यही कहानी है।

मां, मासी, मौसा और नाना-नानी ने बचाया

स्वाति मालीवाल ने शनिवार को दिल्ली सरकार एक कार्यक्रम में कहा कि, मेरे पिता मेरे साथ यौन शोषण करते थे। इस पीड़ा से मैं अपनी मां, मासी, मौसा और नाना-नानी की वजह से बाहर आ सकी।

DCW की अध्यक्ष हैं स्वाति मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग (DCW) जिम्मेदारी फिलवक्त स्वाति मालीवाल के पास है। वर्ष 2021 में स्वाति मालीवाल को तीसरी बार दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 2015 में स्वाति मालीवाल पहली बार दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख बनीं।

यह भी पढ़े - सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगी सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी, डीसीडब्ल्यू की मांग पर दिल्ली सरकार का तोहफा

Story Loader