डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि हमारे हस्तक्षेप के बाद, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी की जा रही है। निजी अस्पतालों में इसी प्रक्रिया में 10-15 लाख रुपए का खर्च आता है! अधिकांश ट्रांसजेंडर इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं कर सकते। जब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुफ्त हैं, तो ट्रांसजेंडरों को ऐसी प्रक्रिया के लिए भुगतान क्यों करना चाहिए जो उनके जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।