नोएडा के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सियाराम वर्मा ने बताया कि, फैंसी नंबर www.parivahan.gov.in पर पंजीकृत हैं। यह नंबर 'नीलामी' और 'पहले आओ, पहले पाओ' प्रक्रिया के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध हैं। हमने नीलामी के माध्यम से 1451 नंबर बेचे और बाकी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेचे। इससे नोएडा परिवहन विभाग को 6 करोड़ रुपए का फायदा हुआ।