2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deepawali Rangoli design 2021: दिवाली पर बनाएं ये खूबसूरत रंगोली डिजाइन्स, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष दीपों का महापर्व दीपावली उत्सव 4 दिसंबर को पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पूरे घर को रंगोली से सजाने की भी परंपरा है।

3 min read
Google source verification
Deepawali Rangoli design 2021

Deepawali Rangoli design 2021

Diwali Rangoli design 2021 : कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि को देशभर में दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष दीपों का महापर्व दीपावली उत्सव 4 दिसंबर को पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश का हर घर दीपों की रौशनी से आलोकित हो उठेगा। इस खास मौके पर पूरे घर को रंगोली से सजाने की भी परंपरा है। रंगों के बिना कोई भी भारतीय त्यौहार अधूरा है, फिर चाहे वह रंगों का उत्सव होली हो, गणेश चतुर्थी और दुर्गा अष्टमी हो या फिर दिवाली हो। ऐसा कहा जाता है कि घर के बाहर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष रंगोली बनाई जाती है।

रंगोली का महत्व
हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रंगोली का बड़ा महत्व होता है। रंगोली की आकृतियां घर से बुरी आत्माओं एवं दोषों को दूर रखती हैं। रंगोली के सुंदर रंग घर में खुशहाली एवं सुख-समृद्धि लाते हैं। अपने देश के कई क्षेत्रों में रंगोली बनाते समय कन्याओं द्वारा लोक-गीत भी गाए जाते हैं। रंग, फूल, रंगदार चीज़ें और कई बार तो जलते हुए दिये की मदद से घर की दीवारों या फिर ज़मीन पर सुंदर आकृतियां बनाई जाती हैं।

फूलों की रंगोली
दीवाली पर फूलों की रंगोली बना सकते है। इसको बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप गेहूं के आटे से पहले जमीन पर एक खांका खीच लें। फिर अलग-अलग फूलों की पंखुडि़यों से आप इस खांके को भर लें। आपकी खूबसूरत रंगोली बन कर तैयार हो जाएगी।

पानी वाली रंगोली
अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप रंगोली जमीन पर पानी की रंगोली बना सकते है। इसके लिए आप रंग-बिरंगे फूलों, पत्तियों और दियों की मदद से रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक बड़े और गहरे मिट्टी के बर्तन की जरूरत होगी।

चौक रंगोली
अपने देश में 'चौक रंगोली' को रंगोली बनाने का सबसे प्राचीन तरीका माना गया है। इस तरह की रंगोली बनाना बेहद आसान होता है। इस रंगोली को गेहूं के पिसे आटे से बनाया जाता है।

इंद्रधनुष रंगोली
खुशियों के त्योहार दिवाली पर आप 'आसमान के इंद्रधनुष' को जमीन पर उतार सकते हैं यानी सतरंगी रंगोली को घर पर बनाएं और माता लक्ष्मी का स्वागत करें।