राष्ट्रीय

Bipin Rawat Helicopter Crash: CDS बिपिन रावत के परिजनों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसद में हैलिकॉप्टर क्रैश पर कल देंगे बयान

Bipin Rawat Helicopter Crash तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को बड़े हादसे ने हर किसी को हिला कर रख दिया। कुन्नून में सेना का विमान एमआई-17वी5 हादसे का शिकार हो गया। इस विमान में सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका रावत समेत 14 लोग सवार थे। हादसा क्यों और कैसे हुए इसको लेकर वायुसेना ने जांच के आदेश जारी कर दिए है। जांच की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा    

2 min read

नई दिल्ली। तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के कुन्नूर में बुधवार सुबह सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश ( Bipin Rawat Helicopter Crash ) हो गया। इस चौपर में 14 लोगों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ( Bipin Rawat ) भी पत्नी मधुलिका रावत के साथ मौजूद थे। हादसे के बाद से ही हर किसी की नजर बनी हुई है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खुद सीडीसीएस के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने यहां कुछ वक्त गुजारा। इस दौरान उन्होंने रावत के परिजनों से कुछ बात की। दरअसल पूरे हादसे के बाद हालातों पर खुद रक्षा मंत्री नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले उन्होंने रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

वहीं नॉर्थ ब्लॉक में आर्मी चीफ ने रक्षा मंत्री को पूरी घटना के बारे में ब्रीफ किया। बताया जा रहा है कि सीडीएस की हालात अभी नाजुक बनी हुई है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मामले में गुरुवार को संसद भवन में औपचारिक बयान देंगे। इससे पहले ये खबरें आ रही थीं कि राजनाथ सिंह पूरे मामले पर बुधवार को ही संसद में बयान दे सकते हैं।

बताया जा रहा है कि वेलिंगटन अस्पताल में 15 ़डॉक्टरों की टीम सीडीएस रावत के इलाज में जुटी हुई है। लेकिन अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीडीएस की रावत हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दिल्ली स्थिति रावत के निवास पर उनकी बेटियां मौजूद हैं, जिसने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की है।

राहुल गांधी ने की कुलशता की प्रार्थना
सीडीएस रावत के हैलिकॉप्टर क्रैश की जानकारी आने के बदा से दिग्गजों ने उनकी कुशलता की प्रार्थना करना शुरू कर दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विट कर सीडीएस रावत और उनकी पत्नी के सुरक्षित रहने की कामना की।

वहीं टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सीडीएस बिपिन रावत के जल्द ठीक होने की कामना की।

तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का MI17V5 विमान दुर्घनाग्रस्त हो गया। प्राथमिक जानकारी मिल रही है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ। हेलिकॉप्टर में सवार लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है।

हालांकि हादसे की जांच के आदेश सेना की ओर से जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह की जानकारी मिलेगी।

बताया जा रहा है कि सीडीएस बिपिन रावत अपनी पत्नी के साथ वेलिंगटन में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वेलिंग्टन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। यहां सीडीएस रावत को लेक्चर था। यहां से दिल्ली के लिए रवाना होना था लेकिन रास्ते में ही हेलीकॉप्टर क्रैश कर गया।

Published on:
08 Dec 2021 04:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर