9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रदूषण पर गरमाई सियासत: BJP का दिल्ली CM पर हमला, कहा- केजरीवाल की नीयत में प्रदूषण

बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद्र केजरीवाल की नियत में ही प्रदूषण है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के श्रम मंत्रालय द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के कुकृत्य को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

2 min read
Google source verification
sandip patra

sandip patra

दिवाली के बाद से दिल्ली-NCR में पॉल्यूशन की समस्या बढ़ गई है। राजधानी को गैस चैंबर किसने बनाया, इसको लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है। प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अब बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की नियत में ही खोट है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के श्रम मंत्रालय द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के कुकृत्य को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।


संबित पात्रा ने शुक्रवार को आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार जब से आई है जब से जमकर फर्जीवाड़ा कर रही है। उनके राज में 2018 से 2021 के बीच में करीब 10 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसमें करीब 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है और इनके नाम पर पैसा उठाया जा रहा है। 65000 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के पास सिर्फ एक ही मोबाइल नंबर था।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution : दिल्ली में ग्रैप का स्टेज 4 लागू, डीजल गाड़ियों पर रोक, नोएडा में स्कूल बंद


बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है। तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जो व्यक्ति इतने सारे लोक लुभावन वादे कर मजदूरों का हक छीन सकता है, वह दिल्ली का कितना बड़ा शत्रु है। यह सभी जानते है मुझे नहीं लगता किसी को बताने की जरूरत होगी। इससे पहले भी केजरीवाल सरकार ने मजदूरों के फंड से 143 करोड़ का घोटाला किया था। इस पैसा को पार्टी के काम में लगा दिया था। केजरीवाल प्रदेश की जनता को प्रदूषण में घुटता छोड़ सकता है। उसको दिल्ली चिंता नहीं है, वह सिर्फ 2 घटे के लिए प्रेस वार्ता करने आता है। उसका पूरा ध्यान इस समय चुनाव दौरे पर लगा हुआ है।


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज पीसी में कहा कि प्रदूषण और पराली सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर भारत की है। हमें आरोप-प्रत्यारोप की जगह जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में पराली की जिम्मेदारी वह लेते है। इस पर बीजेपी ने केजरीवाल पर हमला बोला है।