
Delhi Airport Car Goes Under Indigo Plane Narrowly Watch Video
बीते कुछ दिनों विमानों में खराबी ने हवाई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अलग-अलग एयरलाइंस के विमानों में लगातार तकनीकी खराबी से लेकर लापरवाही तक देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में एक और बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल दिल्ली हवाई अड्डे पर इंडिगो के विमान के पहिये में एक कार आ गई। इस मंजर को जिसने देखा वो हैरान रह गया। खास बात यह है कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस घटना से पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।
मंगलवार 2 अगस्त को एक कार इंडिगो विमान के नीचे आ गई। खास बात यह है कि इस कार को विमान के पहियों के बीच देखा जा सकता है। गनीमत ये रही कि इस दौरान कार विमान के पहिए से टकराने से बाल बाल बच गई। ऐसे में एक बड़ा हादसा टल गया।
ये है पूरा मामला
ये कार Go First एयरलाइन की बताई जा रही है। वहीं ये घटा एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल के स्टैंड नंबर 201 पर घटी। यहां Go First एयरलाइन की कार IndiGo के A320neo फ्लाइट के नीचे आ गई। इस घटना के पीछे कोऑर्डिनेशन की लापरवाही बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें - IndiGo Flight: टेकऑफ से ठीक पहले ही दलदल में फंसा इंडिगो का विमान, जोरहाट से कोलकाता के लिए भरनी थी उड़ान
DGCA करेगा मामले का जांच
इंडिगो विमान की इस लापरवाही को लेकर डीजीसीए ने संज्ञान में लिया है। इसके साथ ही इस मामले में अधिकारियों को जांच के भी आदेश दिए हैं।
कार ड्राइवर का कराया गया ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट
इस हादसे के बाद कार ड्राइवर का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट भी कराया गया है। इस टेस्ट के जरिए पता चल की कोशिश की जा रही है कि कहीं कार ड्राइवर नशे में तो नहीं था।
हालांकि, टेस्ट निगेटिव पाया गया। खास बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी घायल होने की कोई खबर नहीं है। न ही प्लेन को कोई नुकसान पहुंचा और ना ही कार में सवार किसी को चोट आई।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह इंडिगो की फ्लाइट पटना के लिए उड़ान भरने वाली थी। तभी एक कार उसके नीचे आ गई। कार विमान के पहिए से टकराने से बच गई। इसके बाद विमान ने पटना के लिए उड़ान भरी।
यह भी पढ़ें - दिल्ली से दोहा जा रही फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
Published on:
02 Aug 2022 03:26 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
