25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में दहलाने वाली साजिश, पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से आया मौत का सामान, 10 हथियार तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से लिंक्ड हथियार तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरफ्तार (X)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मॉड्यूल पुरानी दिल्ली से चलाया जा रहा था और इस नेटवर्क के कनेक्शन पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक फैले हुए थे। इस कार्रवाई को राजधानी में अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कई देशों के हाई-टेक हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जब्त किए गए हथियार अलग-अलग देशों में बनें हुए हैं, जिनमें चेक रिपब्लिक: सब-मशीन गन (Shadow CZ), इटली: Beretta पिस्टल, तुर्किये: Stoeger पिस्टल, चीन: PX-3, ब्राजील: Taurus, जर्मनी: Walther, PX-5.7 पिस्टल: विशेष बलों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला हाई-एंड हथियार शामिल है।

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत तक पहुंचते थे हथियार

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये हथियार पाकिस्तान से नेपाल बॉर्डर के जरिए भारत में प्रवेश करते थे। इसके बाद इन्हें दिल्ली-एनसीआर तक लाया जाता था, जहां से पूरे देश में इनकी सप्लाई की जाती थी। तस्कर सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बचने के लिए इस रूट का इस्तेमाल करते थे। दिल्ली को इस नेटवर्क का मुख्य वितरण केंद्र बनाया गया था, जहां से अलग-अलग राज्यों के आपराधिक गिरोहों तक हथियार पहुंचाए जाते थे।

दिल्ली बना था तस्करी का हब

क्राइम ब्रांच के अनुसार यह गैंग लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में सक्रिय था और संगठित अपराध में लिप्त गिरोहों को हथियार मुहैया करा रहा था। पुलिस को आशंका है कि बरामद किए गए कई हथियारों का इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल शूटआउट और गैंगवार में किया गया हो सकता है। इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है।

क्राइम ब्रांच को मिली जानकारी के आधार पर हुई कार्रवाई

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई की जानकारी संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) सुरेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि दिल्ली और उत्तर भारत में एक सक्रिय हथियार सप्लाई सिंडिकेट हथियारों की बड़े पैमाने पर सप्लाई कर रहा है। जांच में पता चला कि यह गिरोह पिछले 7-8 महीनों से सक्रिय था और लगातार हथियार सप्लाई कर रहा था।

क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है, बल्कि अवैध हथियार सप्लाई चेन को भी बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।