राज्यसभा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, 'केजरीवाल अगले कुछ सप्ताह में मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। दिल्ली की जनता केजरीवाल जैसे ईमानदार नेता को फिर से ईमानदारी का प्रमाणपत्र देकर और उन्हें भारी बहुमत से सीएम बनाकर भाजपा की साजिशों का जवाब देगी।' उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के खिलाफ 'साजिश रचने' और उन्हें 'झूठे आरोपों' में जेल में डालने के लिए भाजपा से नाराज है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता केजरीवाल को फिर से भारी बहुमत से जिताएगी।