
Delhi Election 2025
Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Election) के तारीखों की घोषणा हो गई है। तीनों दलों ने इसका स्वागत करते हुए जीत का दावा किया है। पिछले कई माह से सभी पार्टियां तैयारी भी कर रही थीं। अब चुनावी रण में उतरने का समय आ गया है। दिल्ली चुनाव (Delhi Chunav 2025) में मुख्य मुकाबला इन्हीं तीनों पार्टियों के बीच होने वाला है। इस बार दिल्ली चुनाव एक ही चरण में होने वाले हैं। मतदान 5 फरवरी को होंगे। वहीं चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज प्रेस को संबोधित करते हुए विपक्ष बड़ा आरोप लगाया।
अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी और गृहमंत्री पर आरोप लगते हुए कहा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देश के और दिल्ली के साथ बड़ा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जाट समाज को दिल्ली के कॉलेजों में रिजर्वेशन नहीं मिलता लेकिन राजस्थान के जाट समाज को दिल्ली के कॉलेजों में रिजर्वेशन मिलता है। चार बार पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री जी ने और अमित शाह ने दिल्ली के जाट समाज को घर बुलाकर उन्हें गारंटी दी कि दिल्ली के जाट समाज को केंद्र की ओबीसी लिस्ट में उन्हें डाला जाएगा।
प्रधानमंत्री और गृहमंत्री झूठ बोल कर अपने वादे पुरे नहीं करते हैं। चुनाव के समय उन्हें केवल जाटों की याद आती है लेकिन कभी उनका काम नहीं करते हैं। अगर वे ऐसे झूठ बोलेंगे तो देश में कुछ बचेगा ही नहीं। दिल्ली के अंदर दिल्लीवालों को आरक्षण नहीं मिलता है, बाहर वालों को मिलता है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर उनको उनके वादे याद दिलाए हैं। उन्होंने कहा कि जाट समाज के साथ 5 और जातियां हैं जिन्हें ओबीसी की लिस्ट में शामिल किया जाए। दिल्ली में केंद्र सरकार की 7 विश्वविद्यालय है। केंद्र सरकार के दिल्ली में कई संस्थान हैं, जिसमें शिक्षा और रोजगार में लोगों को आरक्षण मिलता है।
मेरा निवेदन है कि केंद्र सरकार दिल्ली के जाटों से झूठ बोलना बंद करे और उन्हें केंद्र की ओबीसी लिस्ट में डाले और आरक्षण दे। उन्होंने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगर मैं सत्ता में वापिस आता हूं तो जाटों के लिए संघर्ष करता रहूंगा और उनका हक दिलाने की लड़ाई लड़ता रहूंगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को समर्थन करने वाले सभी दलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये इंडिया गठबंधन का चुनाव नहीं है। बता दें कि बीते दिनों अरविंद केजरीवाल का ममता बनर्जी और अखिलेश यादव ने समर्थन किया था। वहीं दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब आमने-सामने आ चुके हैं।
Published on:
09 Jan 2025 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
