26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Blast: उमर नबी की ‘लाल कार’ बरामद, दोस्त के फार्महाउस में थी इकोस्पोर्ट

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के संदिग्ध उमर नबी की लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार मिल गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Shaitan Prajapat

image

Harshita Saini

Nov 12, 2025

दिल्ली कार विस्फोट का नया वीडियो आया सामने

दिल्ली कार विस्फोट का नया वीडियो आया सामने (Photo-Patrika)

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के संदिग्ध उमर नबी की लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार मिल गई है। पुलिस के अनुसार, इस लाल कार को हरियाणा के खंडावाली गांव से जब्त किया गया है। अधिकारियों ने इससे पहले दिन में ही कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया था, क्योंकि उन्हें पता चला था कि यह गाड़ी नबी के नाम पर पंजीकृत है।

उमर नबी के दोस्त के फार्महाउस में मिली लाल कार

हरियाणा पुलिस को एक लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट कार मिली है, जो लाल किले धमाके के संदिग्ध उमर नबी की बताई जा रही है। यह गाड़ी हरियाणा के खंडवाली गांव के एक फार्महाउस से बरामद की गई है। सुबह से ही कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया था क्योंकि जांच के दौरान पुलिस को यह पता चल गया था कि यह कार उमर नबी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस को यह गाड़ी उमर नबी के दोस्त के फार्महाउस में मिली। अब उमर नबी के दोस्त को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पुलवामा से खरीदी थी कार

आपको बता दें कि ब्लास्ट के समय नबी जिस i20 कार को चला रहा था, वह पहले पुलवामा के एक प्लंबर के नाम पर पंजीकृत पाई गई थी, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया था कि उनका मानना ​​है कि लाल किले के पास विस्फोट के समय गाड़ी में 60 किलोग्राम से ज़्यादा अमोनियम नाइट्रेट था।

नबी की मां से लिए डीएनए सेंपल

FSL ने मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर उन नबी की मां से डीएनए नमूने एकत्र किए हैं। उमर कथित तौर पर विस्फोट के समय I20 कार चला रहा था। सूत्रों के अनुसार, उनके नमूने आगे की जाँच के लिए एम्स की फोरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उमर की गाड़ी दिल्ली में प्रवेश करने से पहले मुंबई एक्सप्रेसवे और कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर देखी गई थी।

मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे

दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के दो दिन बाद बुधवार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विस्फोट के विनाशकारी प्रभाव के बारे में नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। प्रारंभिक निष्कर्षों से संकेत मिला है कि पीड़ितों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें कई फ्रैक्चर, सिर में चोट और आंतरिक अंगों को नुकसान शामिल है। आपको बता दें कि सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई।

कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट की लहर ने फेफड़ों, कानों और पेट के अंगों को भारी नुकसान पहुंचाया। विस्फोट के परिणामस्वरूप कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट गईं, जो विस्फोट की उच्च तीव्रता की ओर इशारा करता है। चोटें मुख्यतः शरीर के ऊपरी हिस्से, सिर और छाती पर केंद्रित थीं, जिससे पता चलता है कि विस्फोट से कई पीड़ित दीवारों या जमीन से टकरा गए।