6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अरविंद केजरीवाल ने कहा- हरियाणा में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में, हमें मौका मिला तो बच्चे बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर

Arvind Kejriwal in Haryana: दिल्ली के मुख्यमंत्री आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र हैं। वहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली व पंजाब का भी जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मौका देने की मांग की।  

2 min read
Google source verification
delhi-chief-minister-arvind-kejriwal-said-in-haryana-give-us-a-chance.jpg

Arvind Kejriwal in Haryana: हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं। वहीं आज हरियाणा में बीजेपी, कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी रैली कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए बोले हरियाणा और पंजाब के किसानों को मैं बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने अहंकारी सरकार को झुका दिया। इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा अहंकार तो रावण का भी नहीं चल सकता, कलयुग में किसानों ने भाजपा का घमंड तोड़ा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा मुझे राजनीति करनी नहीं आती है। मैं सीधा-साधा छोरा हूं, मुझे काम करना आता है, मुझसे जितना काम कराना है करा लो। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं जिनका भविष्य पहले अंधकार में था। ऐसे ही हरियाणा में लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। एक मौका दे दीजिए हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों को बदल कर दिखा दूंगा। दिल्ली सरकार के स्कूल सबूत हैं। गरीब के बच्चे भी इंजीनियर और डॉक्टर बनेंगे। हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को पिछले 7 वर्षों में फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी।


कुरुक्षेत्र में पंजाब के पूर्व मंत्री का जिक्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुरुक्षेत्र में पंजाब का जिक्र करते हुए कहा पंजाब में आप के आम आदमी पार्टी का एक मंत्री भ्रष्ट थे। कोई नहीं जानता था, मीडिया भी नहीं जानती थी। हमने उसे बर्खास्त कर जेल भेज दिया। किसी अन्य पार्टी ने ऐसा नहीं किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें से कोई भी भ्रष्ट नहीं है।


दिल्ली में 7 साल में दिया 12 लाख नौकरी

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बोला कि यूरोप पर कोई रेप करता है जेल में जाता है। भारत में कोई रेप करता है तो भाजपा में जाता है। इसके साथ केजरीवाल ने आगे कहा कि मैने दिल्ली में पिछले 7 साल में 12 लाख बच्चों को नौकरी दी है और अगले 5 साल में 20 लाख बच्चों को नौकरी देने का प्लान बनाया है।