5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: दिल्ली में नारज प्रेमी ने लड़की पर चाकूओं से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Crime News: दिल्ली के साकेत इलाके में एक मनचले आशिक ने 22 साल की युवती पर धारदार चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Lover stabbed girl  in Delhi

Lover stabbed girl in Delhi

दिल्ली में एक बार फिर शाहबाद डेयरी जैसी घटना सामने आई है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती पर धारदार चाकू से हमला कर दिया है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है। आरोपी ने पीड़िता के चेहरे और उसके शरीर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं छोड़ा है जहां चाकू के घाव के निशान न हो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


[typography_font:14pt]पुलिस की लापरवाही से हुआ हमला

बता दें कि बीते कई दिनों से नाराज प्रेमी युवती को परेशान करता था। दोनों पहले किसी कंपनी कंपनी में एक साथ काम करते थे, इसी दौरान दोनों में नजदीकियां पढ़ गईं। कुछ दिन बाद युवक पीड़िता के साथ जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। इस दौरान के बीच कई बार झगड़ा हुआ और पीड़िता की मां साकेत थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। लिहाजा आरोपी ने आज युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि युवती के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी के ऊपर मां और पांच भाई बहनों की जिम्मेदारी है।

[typography_font:14pt;" >आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कैब ड्राइवर की मदद से 27 वर्षीय आरोपी गौरव पाल को गिरफ्तार कर लिया है। साकेत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 ( इरादतन हत्या का प्रयास ) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक विवेकानंद पाटिल पर ED की बड़ी कार्रवाई, 152 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त



ह भी पढ़े