आप संयोजक केजरीवाल ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में मोदी सरकार ने अपने अरबपति दोस्तों को फ़ायदा पहुंचाने के अलावा आम जनता के लिए कुछ नहीं किया। जैसे ही आप लोगों ने इनको लोकसभा में कम सीटें दीं, तो इन्होंने तुरंत बजट में 12 लाख की छूट दे दी। एक बार दिल्ली चुनाव में इनको अच्छे से हरा दो, देख लेना ये सभी वस्तुओं पर GST के रेट भी आधे कर देंगे।