बीजेपी विधायक मोहन बिष्ट ने टिकट कटने पर कहा कि पार्टी को लगता है कि यह बीजेपी की सीट है और पार्टी किसी को भी लड़ा देगी और वह जीत जाएगा। यह बहुत बड़ी भूल है और आगामी दिनों में पार्टी को पता लग जाएगा कि जमीनी कार्यकर्ता का क्या वजूद है। बुराड़ी, करावल नगर, घोंडा, सीलमपुर, गोकलपुरी और नंद नगरी सीटों पर क्या हाल होगा यह आने वाला समय बताएगा। उन्होंने आगे कहा मैं किसी और सीट से चुनाव नहीं लड़ूंगा। मैं 17 जनवरी से पहले करावल नगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करूंगा।