बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी एक बार फिर सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। दरअसल, विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें जीती थी और बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं विधानसभा चुनाव 2015 में आप पार्टी ने 67 सीटें जीती थी, जबकि बीजेपी ने 3 सीटें जीती थी। दोनों ही विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुला था। हालांकि इस बार कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी में त्रिकोणीय मुकाबला है। प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, देखें वीडियो...