Delhi Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्हें बेईमान करार दिया। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।