Delhi Election 2025: दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 504 मामले दर्ज किए है। बता दें कि पुलिस ने 7 जनवरी से 22 जनवरी के बीच ये मामले दर्ज किए हैं। वहीं पुलिस ने 7 जनवरी से 19 जनवरी के तक 17,879 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 44,256 लीटर शराब भी जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं 270 बिना लाइसेंस के हथियार और 372 कारतूस जब्त किए हैं।