Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से टूटी नालियों, कूड़े के ढेर और बुनियादी सुविधाओं की कमी की तस्वीरे लेकर आप को बेनकाब करने और उन्हें लोकेशन के साथ शेयर करने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता पर उन्हें बेनकाब करने की बड़ी जिम्मेदारी है। आपको अपने बूथ की हर गली की तस्वीरें लेनी चाहिए और जहां पर गंदा पानी बह रहा हो, नालियां टूटी हों, कूड़े के ढेर हो उस जगह का वीडियो बनाना चाहिए और उस तस्वीर को लोकेशन के साथ लोगों के साथ साझा करना चाहिए।