
Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) को लेकर सामने आ रहे रुझानों की बात करें, तो भाजपा इस बार बाजी मारती हुई नजर आ रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा (BJP) दिल्ली में 42 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी 28 सीट पर सिमटती दिख रही है। रुझानों में नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Former CM Arvind Kejriwal) और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया आगे चल रहे हैं। रुझानों के बीच कांग्रेस (Congress) सांसद प्रियंका गांधी, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।
दिल्ली चुनाव परिणाम 2025 के रुझानों पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम अंतिम नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। हमारा मानना है कि अंतिम नतीजे भाजपा के पक्ष में और भी बेहतर और निर्णायक होंगे। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि लोगों को पीएम मोदी के वादों पर कितना भरोसा है। यह हमारे लिए सकारात्मक परिणाम है। दिल्ली के लोग 'प्रयोगात्मक' राजनीति से तंग आ चुके थे।
दिल्ली चुनाव परिणाम 2025 (Delhi Election 2025 Result) पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मुझे नहीं पता, मैंने अभी तक परिणामों की जांच नहीं की है। अब तक रुझानों में कांग्रेस को खाता भी नहीं खुला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आप और कांग्रेस अलग अलग चुनाव लड़ रही है।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आप और कांग्रेस पर तंज कसा। अब्दुल्ला एक्स पर एक GIF फाइल शेयर करते हुए लिखा, 'और लड़ो आपस में'। इसके साथ ही उन्होंने साझा किए GIF में साधु गुस्से में नजर आ रहा है।
संबंधित विषय:
Published on:
08 Feb 2025 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
