8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi Election: क्या दिल्ली चुनाव में AAP करेगी गठबंधन? अरविंद केजरीवाल ने दिया ये जवाब

Delhi Election: केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। हालांकि केजरीवाल ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी।

2 min read
Google source verification
AAP Chief Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) होने है। इससे पहले पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। हालांकि केजरीवाल ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन (India Alliance) का हिस्सा बनी रहेगी। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मिली हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने यह बड़ा फैसला लिया है।

Congress के साथ गठबंधन नहीं

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद आप के कई नेताओं ने कहा था कि दिल्ली में आप का कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके देख चुकी है और उसे गठबंधन का कोई फायदा नहीं मिला। वहीं हरियाणा में कयास लगाया जा रहा था कि आप और कांग्रेस गठबंधन कर विधानसभा चुनाव लड़ सकते है, लेकिन दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद हरियाणा में कांग्रेस ने अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ा। दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है और इसको लेकर आप ने तैयारी भी शुरू कर दी है। आप ने कुछ प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल पदयात्रा भी निकाल रहे है और जगह-जगह नुक्कड़ सभा भी कर रहे हैं।

‘दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग खौफ में जी रहे हैं। दिल्ली में व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन आ रहे हैं। व्यापारी दहशत में जी रहे हैं वो दिल्ली छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। गैंगस्टर बच्चों को शूटर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अंतर्गत आती है, वह दिल्ली के लोगों को सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। दिल्ली में डर का माहौल है और महिलाएं डरी हुई हैं। राजधानी गैंगस्टर्स के कब्जे में है। व्यवसायियों के पास फिरौती के कॉल आ रहे है यदि वह कॉल पर ध्यान नहीं देता है तो अगले ही दिन उसके घर या दुकान के बाहर फायरिंग की जाती है। इसके बाद गुंडे एक पर्ची छोड़ जाते है और धमकी दी जाती है।

यह भी पढ़ें-Arvind Kejriwal की सुरक्षा में बड़ी चूक, Delhi में हुआ हमला, देखें वीडियो