
Manish Sisodia
Delhi Liquor Scam: दिल्ली की पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है। मनीष सिसोदिया इस समय तिहाड़ जेल की सेल नंबर-1 में बंद हैं। आज उनकी जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी, जिसको कोर्ट ने 21 मार्च तक टाल दिया है। एक दिन पहले यानी कल 9 मार्च को ED ने दिल्ली शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। ईडी शराब घोटाले में मनी ट्रेल की जांच कर रही है। ED ने आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान मनीष सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड मांगी है, जिसपर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सिसोदिया को 7 दिन तक ED की रिमांड में भेज दिया है।
सिसोदिया को धन शोधन निरोधक कानून (PMLA) के तहत तिहाड़ जेल में दूसरे दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तर किया गया। इससे पहले करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने कहा है कि सिसोदिया अपने जवाब में टालमटोल कर रहे थे और जांच में सहयोगी नहीं किया।
बता देंकि सिसोदिया पहले से ही दिल्ली शराब पॉलिसी में कथित भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किए जाने के बाद से तिहाड़ में बंद हैं। अगर ईडी को सिसोदिया की हिरासत मिलती है, तो आज सीबीआई मामले में जमानत मिलने की स्थिति में भी उन्हें पूछताछ के लिए ईडी हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सिसोदिया के बयान दर्ज करने के साथ ही अन्य आरोपियों से सामना कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया की बढ़ीं मुश्किलें, तिहाड़ जेल में 8 घंटे की पूछताछ के बाद अब ED ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि मनीष को पहले CBI ने गिरफ़्तार किया। CBI को कोई सबूत नहीं मिला, रेड में कोई पैसा नहीं मिला। कल बेल पर सुनवाई है। कल मनीष छूट जाते। तो आज ED ने गिरफ्तार कर लिया। इनका एक ही मकसद है- मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज नये फर्जी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी।
Updated on:
10 Mar 2023, 5:31 PM IST
Published on:
10 Mar 2023, 7:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.