
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से रोज लाखों की संख्या में सफर करते है। DMRC की तरफ से यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है। जिससे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में अब दिल्ली मेट्रो कॉर्पोरेशन अपने यात्रियों के लिए एक और सुविधा लेकर आया है, जिसे दिल्ली मेट्रो बाइक टैक्सी के नाम से जाना जाता है। दिल्ली मेट्रो के ग्राहक अब कई ऐप के बीच झंझट किए बिना दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक मोबाइल ऐप, डीएमआरसी मोमेंटम (दिल्ली सारथी 2.0) से ही अपनी बाइक टैक्सी की सवारी बुक कर सकेंगे। इसकी जानकारी देते हुए DMRC ने एक्स पर पोस्ट किया।
दिल्ली मेट्रो की तरफ से महिलाओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसमें दो तरह की बाइक टैक्सी दी जाएगी जिसमें पहली का नाम SHERYDS होगा जो पूरी तरह से महिलाओं के लिए होगी और इसकी राइडर भी महिला ही होगी। दूसरी बाइक टैक्सी को RYDR नाम दिया गया है जिसे कोई भी इस्तेमाल कर पाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा देना है साथ ही इसमें जीपीएस चिप भी लगी है जो सुरक्षा की इस कड़ी को और मजबूत करती है
इस सुविधा को अभी दिल्ली मेट्रो ने 12 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू किया है, धीरे धीरे इसे दिल्ली एनसीआर के सभी मेट्रो स्टेशनों पर लागू करने की योजना है। इसका किराया कम से कम 10 रुपये होगा, इसके बाद 2 किलोमीटर तक 10 रुपये प्रति किलोमीटर और फिर हर किलोमीटर पर 8 रुपये वसूले जाएंगे। यह सेवा केवल 5 किलोमीटर तक के दायरे के लिए है।
दिल्ली मेट्रो की ये नई सुविधा फिलहाल दिल्ली के 12 मेट्रो स्टेशन पर ही उपलब्ध है। इन स्टेशन में द्वारका सेक्टर-21, द्वारका सेक्टर-10, द्वारका सेक्टर-14, द्वारका मोड़, जनकपुरी वेस्ट, उत्तम नगर ईस्ट, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर, कीर्ति नगर, करोल बाग, मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम शामिल हैं। यह बाइक सर्विस केवल मेट्रो स्टेशन के 3 से 5 किलोमीटर के दायरे में ही चलेंगी, जिसका समय सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक है।
Updated on:
13 Nov 2024, 10:29 AM IST
Published on:
13 Nov 2024, 10:29 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.