
Peddapalli Train Accident: तेलंगाना (Telangana) के पेद्दापल्ली (Peddapalli) से बड़ी खबर सामने आ रही है जिले में एक मालगाड़ी (Train Accident) के ग्यारह डब्बे पटरी से उतर जाने के कारण रेलवे यातायात में भारी रुकावट आई है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से काजीपेट जा रही ये मालगाड़ी लोहे की कॉइल लेकर जा रही थी। इस हादसे के बाद ट्रेनें घंटों तक फंसी रही जिससे दिल्ली और चेन्नई के बीच यातायात प्रभावित हुआ। सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें बल्कि एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेनें और अन्य मालगाड़ियां भी ट्रैक पर फंसी रही।
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचा। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द रास्ता खोलने के लिए काम शुरू किया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अगले कुछ घंटों में इस हादसे से निपटने के लिए कई उपाय किए।
यह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है क्योंकि मालगाड़ियों के बड़े हादसों के कारण यात्री और मालवाहन दोनों का समय और सामान प्रभावित होते हैं। रेलवे प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके और रेलवे यातायात को और सुरक्षित बनाया जा सके।
Updated on:
13 Nov 2024, 9:09 AM IST
Published on:
13 Nov 2024, 9:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.