21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे की खासियतें जानें, हाई क्लास सुविधाएं चौंका देंगी

Delhi Mumbai Expressway features Know पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को दोपहर 2 बजे राजस्थान के दौसा में देश के पहले ग्रीन कॉरिडोर ई-वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से का उद्घाटन करेंगे। 246 किमी लंबा दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड रविवार से जनता के लिए खुलेगा। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे क्या है? इसकी दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे की खासियतें क्या हैं? तो जानें दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे की खासियतें

2 min read
Google source verification
delhi_mumbai_expressway.jpg

दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे की खासियतें जानें, हाई क्लास सुविधाएं चौंका देंगी

PM Modi's gift Delhi Mumbai Expressway प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश की जनता को दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से का उद्घाटन कर जनता को तोहफा देंगे। पीएम मोदी रविवार को दोपहर 2 बजे राजस्थान के दौसा में देश के पहले ग्रीन कॉरिडोर ई-वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से का उद्घाटन करेंगे। 246 किमी लंबा दिल्ली-दौसा-लालसोट खंड रविवार से जनता के लिए खुल जाएगा। पीएम मोदी के दिए गए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के इस तोहफे से दिल्ली से जयपुर की यात्रा का समय सिर्फ दो घंटे का हो जाएगा। प्रधानमंत्री धनवाड़ा गांव में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे के उदघाट्न के बाद हर आदमी की जुबान पर इसकी चर्चा हो रही है। दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे क्या है? इसकी दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे की खासियतें क्या हैं? तो जानें दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे की खासियतें

Delhi Mumbai Expressway : दिल्ली-मुंबई सड़क दूरी 1386 किमी

Delhi Mumbai Expressway दिल्ली से मुंबई की सड़क से दूरी 1386 किमी है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा, जिसमें 21 मीटर की मीडियन बनाई जा रही है। मीडियन से आवश्यकता पड़ने पर एक्सप्रेस-वे को आठ लेन से 12 लेन तक का किया जा सकेगा। दिल्ली से मुंबई के बीच 30 से अधिक जगह पर फाइटर प्लेन उतारे जा सकेंगे। यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि इस एक्सप्रेस वे में 80 लाख टन सीमेंट की खपत होगी। और 12 लाख टन से अधिक स्टील की खपत होने का अनुमान। यह 50 हावड़ा पुलों के निर्माण के बराबर होगा।

छह राज्यों के कई बड़े शहरों की कनेक्टिविटी होगी आसान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच कई शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे (डीवीएम एक्सप्रेस-वे) का निर्माण किया जा रहा है। छह राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के शहरों को जोड़ने वाला यह देश का पहला एक्सप्रेस-वे होगा।

जेवर एयरपोर्ट और जुड़ेगा जवाहरलाल नेहरू पोर्ट

Delhi Mumbai Expressway को नोएडा के जेवर एयरपोर्ट और मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से जोड़ा जा रहा है। वन्य जीवों का विशेष ध्यान रखते हुए आठ लेन की दो सुरंग बनाई जा रही है। राजस्थान में मुकुंदरा अभयारण्य के नीचे से चार किमी और महाराष्ट्र के माथेरान पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र (इको सेंसिटिव जोन) में चार किमी लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। पशु हवाई पुल बनाने पर जोर है जिससे वन्य जीवों की आवाजाही आसानी से हो सके।

यह भी पढ़े - खुशखबर, दिल्ली से जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द, मात्र दो घंटे का होगा सफर

Delhi Mumbai Expressway प्रोजेक्ट की लागत

दिल्ली में प्रोजेक्ट का नौ किमी - 1800 करोड़ रुपए खर्च।
हरियाणा में कुल 160 किमी - 10400 करोड़ रुपए खर्च।
राजस्थान में 374 किमी - 16,600 करोड़ रुपए खर्च।
मध्यप्रदेश में 245 किमी - 11,100 करोड़ रुपए खर्च।
गुजरात में 423 किमी - 35,100 करोड़ रुपए खर्च।
महाराष्ट्र में 171 किमी - 23,000 करोड़ रुपए खर्च।

Delhi Mumbai Expressway से होगा लाभ

- देश का पहला आठ लेन का एक्सेस कंट्रोल ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे।
- दिल्ली से मुंबई का सफर में सिर्फ 12 घंटे।
- 1380 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे सिर्फ दो टोल प्लाजा।
- दिल्ली से मुंबई की दूरी में आएगी 130 किमी कमी।
- प्रति वर्ष 32 करोड़ लीटर से अधिक ईंधन की बचत।
- 40 लाख से अधिक पौधे लगाए जाने की योजना।
- रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम करने से जल संचयन होगा।