29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: सुबह-सुबह बदला दिल्ली का मौसम, मौसम विभाग ने इन राज्यों में बारिश की जताई संभावना

IMD weather forecast India: बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Apr 29, 2026

IMD weather forecast India

दिल्ली में सुबह-सुबह बारिश हो गई (Photo-IANS)

Rain Alert: दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। राष्ट्रीय राजधानी में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिल्ली के अलावा नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में भी सुबह के समय इसी तरह का मौसम देखने को मिला।

देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

वहीं छत्तीसगढ़, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, मध्य प्रदेश और विदर्भ समेत कई राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है, जहां बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है।

IMD ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

दिल्ली-NCR में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है, जो सुबह करीब 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगा। गुरुग्राम और फरीदाबाद भी येलो अलर्ट पर हैं, जबकि नोएडा और गाजियाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़ और हरियाणा के झज्जर, रेवाड़ी, रोहतक, महेंद्रगढ़ सहित कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट लागू है।

कैसा रहेगा Delhi-NCR का मौसम

बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-NCR में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद सप्ताह के अंत तक मौसम के सामान्य होने की संभावना है।

तापमान में उतार-चढ़ाव

दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।