30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खिलाड़ियों की प्रैक्टिस रोक स्टेडियम में कुत्ता घुमाते थे अफसर, तस्वीर सामने आने पर नियम तो बदला लेकिन कार्रवाई पर चुप्पी

देश के खिलाड़ी नेशनल-इंटरनेशनल लेवल पर भारत का मान बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा पदक लेकर आए, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। लेकिन सरकार के ही कुछ अधिकारी इन कोशिशों को फीका करते नजर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 26 May 2022, 5:28 PM IST

delhi_tyagraj_stadium.jpg

स्टेडियम में कुत्ते के साथ टहलते अधिकारी, तस्वीर- साभार इंडियन एक्सप्रेस

लाखों रुपए खर्चकर सरकार खिलाड़ियों की तैयारी के लिए स्टेडियम का निर्माण करती है। यहां खिलाड़ी अपने खेल की तैयारी के साथ-साथ अपने साथियों से नई खेल तकनीक सीखकर अपनी प्रतिभा बढ़ाते हैं। तभी नेशनल या इंटरनेशनल लेवल पर ये खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतकर लाते है। बीते कुछ सालों में केंद्र के साथ-साथ राज्य की सरकारें भी खेल और खिलाड़ी को बढ़ावा देने में जुटी है। लेकिन हर सरकारी संपत्ति को अपनी पुश्तैनी संपत्ति समझने वाले कुछ अधिकारी सरकार की इन कोशिशों को कमजोर कर रहे हैं। इसका एक उदाहरण आज राजधानी दिल्ली से सामने आया है। जहां अधिकारी अपने कुत्ते के साथ स्टेडियम में घूम सके इसके लिए खिलाड़ियों की प्रैक्टिस रोक दी जाती थी।

जी हां, राजधानी दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में कुत्ते के साथ टहलते अधिकारी की लाइव तस्वीर के साथ इस पूरे मामले का खुलासा अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने किया। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद भी सरकार में शामिल लोगों की नींद खुली। अखबार की कटिंग के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि इस मामले को संज्ञान में लाने के धन्यवाद। इसके कुछ ही देर बाद अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि अब दिल्ली में सभी स्टेडियम खेल गतिविधियों के रात के 10 बजे तक खुली रहेगी।

सरकार ने यह घोषणा तो कर दी लेकिन खिलाड़ियों का प्रैक्टिस रोककर स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले अफसर पर क्या कार्रवाई होगी, इसपर चुप्पी साध ली। दरअसल तस्वीर में स्टेडियम में कु्त्ते के साथ टहलते दिख रहे अधिकारी दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) संजीव खिरवार है। इन पर सरकार क्या कार्रवाई कर रही है, इस बाबत सवाल पूछे जाने पर अरविंद केजरीवाल ने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली सीएम का ऐलान, रात 10 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खुले रहेंगे दिल्ली के सभी खेल परिसर

वहीं दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से जब उनके शपथ ग्रहण समारोह के बाद इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया तो वो भी इसे टालते दिखे। दूसरी ओर मीडिया ने इस मामले में जब IAS अधिकारी संजीव खिरवार से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उनसे भी संपर्क नहीं हो सका। बताया गया कि वो इस वक्त दिल्ली में मौजूद नहीं है।

बताते चले कि इससे पहले खिलाडियों और कोच ने शिकायत की थी कि पहले स्टेडियम में बेहतर व्यवस्था और पर्याप्त रोशनी के कारण हम शाम 8 से 8.30 बजे तक प्रैक्टिस करते थे, लेकिन अब शाम 7 बजे तक हमें मैदान छोड़ने को कहा जाता है, ताकि अधिकारी अपने कुत्ते को यहां टहला सकें। उन्होंने कहा, इससे हमारी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की पूरी दिनचर्या बाधित हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग