30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, रात 10 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खुले रहेंगे दिल्ली के सभी खेल परिसर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बड़ा ऐलान किया। उनके इस ऐलान का सीधा असर खिलाड़ियों पर पड़ेगा। दरअसल सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के सभी परिसरों को रात 10 बजे तक खुले रखने का निर्देश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 26 May 2022, 12:32 PM IST

CM Arvind Kejriwal Big Announcement All Sports Facilities Will Open Till 10pm

CM Arvind Kejriwal Big Announcement All Sports Facilities Will Open Till 10pm

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने राजधानी के सभी स्टेडियम और खेल परिसरों को रात 10 बजे तक खोले जाने का निर्देश दिया है। दरअसल कोरोना वायरस से जंग के बीच लगे प्रतिबंधों के चलते स्टेडियम और खेल परिसरों को जल्द बंद किया जा रहा था। लेकिन अब हालातों को देखते हुए सीएम ने बड़ा निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद खिलाड़ियों को तैयारी करे में काफी मदद मिलेगी। वे देर रात तक अभ्यास कर सकेंगे। दरअसल दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानी हो रही थी, इसलिए एथलीट्स और उनके कोच द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी।

मुख्यमंत्री का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब राज्य के त्यागराज स्टेडियम में आएएस अधिकारी के अपने कुत्ते के साथ वॉक करने की खबर सुर्खियों में है।

दरअसल आएएस अधिकारी की वॉक के लिए खिलाड़ियों, कोच और अन्य सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम से बाहर जाने के लिए कहा गया था, ऐसे में इसको लेकर काफी विवाद शुरू हो गया था। अब सीएम केजरीवाल ने खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी परिसरों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय सक्सेना आज संभालेंगे पद, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी गुरुवार ने आईएएस अधिकारी अपने कुत्तों को वहां घुमा सकें वाली खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा- ‘ऐसी खबरें हमारे संज्ञान में आयी हैं कि कुछ खेल केंद्रों को जल्दी बंद किया जा रहा है, जिससे देर रात तक खेलने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है।

खिलाड़ियों और कोच ने इस संबंध में शिकायत दी है कि शाम सात बजे के बाद उन्हें प्रैक्टिस खत्म करने को मजबूर किया जाता है। लेकिन अब ऐसी परेशानी नहीं होगी।

बता दें कि इससे पहले खिलाडियों और कोच ने शिकायत दी है कि पहले स्टेडियम में बेहतर व्यवस्था और पर्याप्त रोशनी के कारण हम शाम 8 से 8.30 बजे तक प्रैक्टिस करते थे, लेकिन अब शाम 7 बजे तक हमें मैदान छोड़ने को कहा जाता है, ताकि अधिकारी अपने कुत्ते को यहां टहला सकें। उन्होंने कहा, इससे हमारी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस की पूरी दिनचर्या बाधित हो गई है।

यह भी पढ़ें - दिल्ली-एनसीआर में चढ़ने लगा पारा, IMD ने बताया महीने के अंत तक कैसा रहेगा मौसम