
pm modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में दिल्ली कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन करने जा रहे है। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, आदिचुनचनगिरि मठ के निर्मलानंदनाथ महास्वामीजी, सुत्तूर मठ के शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामीजी, श्री स्पटिकापुरा के नंजवधुथ स्वामीजी, पेजावर मठ के विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी भी मौजूद रहेंगे।
दिल्ली कर्नाटक संघ की 75वीं वर्षगांठ का कल यानी रविवार को समापन समारोह होगा। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, कर्नाटक के कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री वी सुनील कुमार उपस्थ्ति रहेंगे। दिल्ली कर्नाटक संघ के अध्यक्ष सीएम नागराज ने बताया कि दो दिन के समारोह में पारंपरिक संगीत, नृत्य और कविता पाठ के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करेगा।
यह भी पढ़ें- मेघालय चुनावः कांग्रेस पर PM मोदी का बड़ा प्रहार, कहा- 'विकृत भाषा बोलने वाले को मिलेगा करारा जवाब'
सीएम नागराज ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए राज्य के सभी जिलों के 1,000 से अधिक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। वर्तमान में कर्नाटक के लगभग 10,000-12,000 लोग राष्ट्रीय राजधानी में रह रहे हैं, जिनमें से लगभग 3,500 दिल्ली कर्नाटक संघ के सदस्य हैं। दिल्ली कर्नाटक संघ के अध्यक्ष ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उन्हें एक साथ लाना और एक सांस्कृतिक बंधन बनाना है। उन्होंने बताया कि यह एक 'गैर-राजनीतिक घटना' है।
Published on:
25 Feb 2023 08:00 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
