नई दिल्लीPublished: Feb 24, 2023 02:40:45 pm
Prabhanshu Ranjan
Meghalaya Election 2023: मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान पूरे जोरों पर है। आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड-शो के साथ-साथ चुनावी सभा को भी संबोधित किया। मेघालय की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
pm modi Rally in Meghalaya Election 2023: त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव के बाद अब मेघालय और नागालैंड की बारी है। इन दोनों राज्यों में तीन दिन बाद यानी कि 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में दोनों राज्यों में इस समय प्रचार अभियान पूरे जोरों से चल रहा है। आज इन दोनों राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली की। अब से थोड़ी देर पहले पीएम मोदी ने मेघालय के शिलॉन्ग में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस सभा में उन्होंने कहा कि भारत सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और मेघालय इसमें अपना मजबूत योगदान दे रहा है। हम इसे और आगे बढ़ाना चाहते हैं और राज्य के लिए काम करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने इस सभा में बिना नाम लिए कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया।