5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेंस गैंग का शूटर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पूर्व एमएलए के घर की थी अंधाधुंध फायरिंग

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने लॉरेंस गैग के एक शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस पर अकाली दल के पूर्व विधायक के घर फायरिंग करने का आरोप है।

less than 1 minute read
Google source verification
Delhi Police

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक के घर पर फायरिंग के मामले में वांटेड लॉरेंस गैंग के एक शार्पशूटर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी शूटर से मुठभेड़ के बाद मिली है।पकड़े गए वांछित की पहचान हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले 23 वर्षीय सोमबीर उर्फ तोताला के रूप में हुई। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में पूर्व एमएलए के घर फायरिंग के मामले में शूटरों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार चुकी है।

पुलिस ने कही ये बात

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी क्राइम रवींद्र सिंह यादव ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि इनपुट मिले थे कि सनसनीखेज फायरिंग के मामले में शामिल सोमबीर नाम का एक और शार्पशूटर अपने साथियों से मिलने के लिए पीरागढ़ी इलाके में आएगा। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर सोमबीर को पकड़ने में कामयाबी रही।
यह भी पढ़ें: 15 सांसदों के निलंबन के बाद विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, कहा - अगर मुसलमान होता तो…