
दिल्ली पुलिस की 25 ठिकानों पर छापेमारी (File Photo)
दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली-NCR और हरियाणा में गैंगस्टर्स व उनके गुर्गों के 25 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह ऑपरेशन सुबह से चल रहा है, जिसमें 25 विशेष टीमों के साथ कुल 380 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन गैंगस्टर्स की गतिविधियों पर नकेल कसने और उनके नेटवर्क को तोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। छापे दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और हरियाणा के अन्य हिस्सों में मारे गए हैं। बरामद सामान में बुलेटप्रूफ गाड़ियां, मर्सिडीज, ऑडी जैसी लग्जरी कारें, लाखों रुपये की नकदी और कुछ हथियार शामिल हैं। अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं।
इस कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां कुख्यात कपिल सांगवान, नंदू गैंग, और विक्की टक्कर गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ की गई हैं।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई हालिया खुफिया inputs के आधार पर की गई है, जो गैंगवार और संगठित अपराधों को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। NCR क्षेत्र में अपराध दर को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगातार ऐसी साझा अभियान चला रही है। ऑपरेशन अभी जारी है और आगे की अपडेट्स का इंतजार है।
Published on:
15 Sept 2025 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
