बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले की एलजी से जांच की मांग कर डाली। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीएमओ दिल्ली का नाम बदलकर उसे अरविंद केजरीवाल का निजी पोस्ट बनाने पर दिल्ली सरकार का आई.टी. विभाग तुरंत एफआईआर दर्ज करे, जांच शुरू करे और सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का यह नया घोटाला है। यह डिजिटल लूट का मामला है। कल हम एलजी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।