कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने दावा किया दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी मतदाताओं के बीच यह धारणा बनाने में सफल रही है कि यह आप और बीजेपी के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में है, न कि दोतरफा मुकाबला है। उन्होंने यह भी दावा किया दिल्ली चुनाव के परिणाम से कांग्रेस पार्टी को उम्मीद जगी है कि वह अपने मूल वोटरों- दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचितों का समर्थन वापस जीतने में सफल होगी।