
Rahul Gandhi
Congress: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो गया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं आम आदमी पार्टी को इस बार सीटों का नुकसान हुआ है। आप पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली में इस बार भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 और 2015 में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस ने एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं की है। वहीं दिल्ली ही नहीं देश इन राज्यों में कांग्रेस के पास एक भी विधायक नहीं है। इसमें आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्य भी शामिल है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश में 175 विधानसभा सीटें है। इन सीटों पर मई 2024 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनावी मैदान में उतरी थी, लेकिन पार्टी का एक भी विधायक को जीत नहीं मिली। पार्टी के अधिकांश प्रत्याशी तीसरे नंबर रहे या जमानत जब्त करवा बैठे।
सिक्किम में 32 विधानसभा सीटें है। सिक्किम की सभी 32 सीटों पर एनडीए का कब्जा है। दरअसल, एक समय था जब यहां की सत्ता में कांग्रेस मजबूत रही है, लेकिन अभी उसके पास एक भी सीट नहीं है। सिक्किम में कांग्रेस शून्य पर खड़ी है।
नागालैंड में विधानसभा की 60 सीटें है। यहां पर 2023 के फरवरी माह में विधानसभा चुनाव हुए थे। कांग्रेस को यहां पर एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। यहां पर एनडीपीपी के पास 25, बीजेपी के पास 12, एनसीपी के पास 7, एनपीपी के पास 5, एलजेपी (आर) के पास 2, आरपीआई के पास 2 विधायक हैं। इसके अलावा एनपीएफ के पास 2 और 5 निर्दलीय विधायक है।
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें है। हाल ही में दिल्ली चुनाव के परिणाम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। इस बार भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 और 2015 में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया था। हालांकि इस बार कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली में कांग्रेस का खाता खुल सकता है, लेकिन इस बार भी खाता नहीं खुल पाया।
Published on:
10 Feb 2025 07:21 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
