Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में आई है। वहीं मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने का ऐलान किया है।