1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid-19 Update: दिल्ली में संक्रमण दर घटकर 7.41% पर पहुंची, बीते 24 घंटे में कोरोना के 4483 नए मामले आए सामने, 28 मरीजों की मौत

Covid-19 Update: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,483 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 28 मरीजों ने कोरोना के कारण अपनी जान गवा दी है. पिछले दिन कोरोना से मौत का आकड़ा 25 था। जानिए क्या है कोरोना का पूरा हाल।

2 min read
Google source verification
Meerut Corona Update : हर चौथ व्यक्ति निकल रहा पाजिटिव, इन तीन जिलों में संक्रमण का बुरा हाल

Meerut Corona Update : हर चौथ व्यक्ति निकल रहा पाजिटिव, इन तीन जिलों में संक्रमण का बुरा हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की रफ्तार कम होती दिख रही है लेकिन आज यानि शनिवार (29 जनवरी) को एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल दर्ज की गयी है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,483 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना की संक्रमण दर 7.41 प्रतिशत रही। इस दौरान 28 मरीजों ने कोरोना के कारण अपनी जान गवा दी है. पिछले दिन कोरोना से मौत का आकड़ा 25 था।


अगर बात दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर की करें तो यहां संक्रमण दर 7.41 फीसदी दर्ज की गयी है। जो कल यानि शुक्रवार को 8.60 फीसदी थी। यहां अब कुल एक्टिव केसे 24800 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 60532 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया जिसमें 4483 लोग संक्रमित मिले।


आपको बता दें कि अब देश में कोरोना के कम मामलों की वजह से राजधानी दिल्ली से भी कई पाबंदियों को हटा दिया गया है। राज्य में अब शादियों में 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं, इससे पहले मेहमानों की संख्या 20 तक सीमित कर दी गई थी। रेस्टोरेंट भी 50 फीसदी क्षमता के साथ काम कर सकेंगे। लेकिन स्कूलों को लेकर राज्य सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

यह भी पढ़ें-ओमिक्रॉन वायरस के इलाज में कौन सी दवा है सही, जानिए WHO की गाइडलाइन


वहीं उम्मीद थी कि स्कूल खोल दिए जाएंगे लेकिन फिलहाल इसपर कोई निर्णय नहीं आया है। उधर, वीकेंड कर्फ्यू भी हट चुका है और 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने की इजाजत भी दे दी गई है।इसके अलावा राजधानी के दुकानदारों को भी बड़ी राहत दे दी गई है। दिल्ली में बाजारों को पहले ऑड-ईवन से खोलने की इजाजत थी। इसे अब हटा लिया गया है। अब हर दिन सभी दुकानें खुल सकेंगी।


केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 50,812 नए मामले सामने आए। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 47,649 मरीज ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में सक्रिय मामले 3,36,202 और कुल मृतकों की संख्या 53,191 है।

यह भी पढ़ें-कोरोना वैक्सीन से बनी इम्यूनिटी कितने दिन करती है असर, रिसर्च में सामने आया बड़ा खुलासा