शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश
शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया। इसमें कहा गया कि, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की मंजूरी के बाद छठी से बारहवीं तक के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी स्कूल, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के स्कूल 18 दिसंबर शनिवार से खोले जा रहे हैं।
सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वह स्कूल दोबारा खोले जाने की जानकारी अभिभावकों, छात्रों, कर्मचारियों और एसएमसी सदस्यों तक पहुंचाएं।
हालांकि 3 दिसंबर के स्कूल बंद होने से पहले इन्हें 29 नवंबर को ही खोला गया था। महज चार दिन बाद ही सरकार को स्कूल बंद करने का निर्णय लेना पड़ा था।