नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज ( Weather Forecast In Delhi ) सर्द हो रहा है। बीते कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में कोहरे के साथ कंपाने वाली ठंड का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में आठ डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार को भी दिल्ली में सुबह कोहरे और ठंड के साथ ही हुई।