
दिल्ली से आतंकी साजिश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार (ANI)
Delhi Police's Special Cell Arrested 4 Men: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पंजाब और दिल्ली से 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि ये पाकिस्तान में बैठे ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के कांटेक्ट में रहकर राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।
साजिश रच रहे गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभदीप सिंह (23), गुरजंट सिंह (22), साजन सिंह (28) और गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है। इनमें से तीन आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अपनी पहचान छिपाने और सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए विदेशी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी हैंडलर्स से संपर्क में थे। सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क एक हो कर तरीके से काम कर रहा था और बॉर्डर पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई की जा रही थी।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में शामिल गगनप्रीत ने दिल्ली में पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की रेकी की थी। उसे राजधानी में गोलीबारी जैसी वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिससे बड़े पैमाने पर दहशत फैलाने की योजना थी।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। स्पेशल सेल अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और इसके अन्य सहयोगियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
इस मामले के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह एक बड़ा मॉड्यूल हो सकता है, जिससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
Updated on:
02 Jul 2026 12:29 pm
Published on:
02 Jul 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
