2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या तमिलनाडु में भी भाजपा की ‘वॉशिंग मशीन’ आ गई? DMK MP कनिमोझी का बयान

DMK MP Kanimozhi:तमिलनाडु में चल रहे सियासी घटनाचक्रों पर तंज कसते हुए डीएमके सांसद कनिमोझी ने गुरुवार को प्रदेश में भाजपा की तरह 'वॉशिंग मशीन' मॉडल शुरू होने का तंज किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Jul 02, 2026

Tamilnadu DMK MP Kanimozhi News

डीएमके सांसद कनिमोझी। ( फोटो : ANI )

Tamil Nadu DMK MP Kanimozhi Dig: भाजपा की उत्तर भारत में चल रही सियासत पर कई राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के समय-समय पर बयान आते रहे हैं। क्षेत्रीय पाटियों में बगावत और उनके टूटने पर पार्टी की नीयत और नीति पर अंगुलियां उठती रही हैं और वह विपक्ष के तो निशाने पर ही रहती है। अब दक्षिण भारत में भी यह सियासत अब दक्षिण में पहुंचने पर क्षेत्रीय दलों के नेताओं के बयान सामने आए हैं। इस पर डीएमके सांसद कनिमोझी ने गुरुवार को तमिलनाडु में चल रहे सियासी घटनाचक्रों पर तंज कसते हुए 'वॉशिंग मशीन' मॉडल का जिक्र किया है।

'क्या तमिलनाडु में भी ऐसे रुझान उभर रहे हैं'

कनिमोझी ने X पर एक पोस्ट में कहा, मैंने सुना है कि भाजपा उत्तर भारत में जिस तरह की 'वॉशिंग मशीन' इस्तेमाल करती थी, वैसी ही मशीन अब तमिलनाडु में भी आ गई है। लोग कहते हैं कि तमिलनाडु की यह नई मशीन गुटखे के दाग भी धो सकती है… क्या यह सच है?"

विजयभास्कर और एमआर विजयभास्कर टीवीके में शामिल होंगे

उधर एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेताओं और तमिलनाडु के पूर्व मंत्रियों सी विजयभास्कर और एमआर विजयभास्कर ने घोषणा की कि वे तमिलगा वेट्री कजगम में शामिल होंगे। दोनों नेताओं ने मीडिया को जारी किए गए अलग-अलग बयानों में टीवीके के साथ गठबंधन करने और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में अपना सार्वजनिक जीवन जारी रखने के निर्णय की पुष्टि की।

गहन विचार के बाद टीवीके में शामिल होने का निर्णय

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके सी. विजयभास्कर ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में अपनी भविष्य की भूमिका पर गहन विचार करने के बाद टीवीके में शामिल होने का उनका निर्णय लिया गया है।

विजयभास्कर ने भी पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की

इसी प्रकार 43 वर्षों से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय पूर्व परिवहन मंत्री एमआर विजयभास्कर ने भी पार्टी में शामिल होने की पुष्टि की। उन्होंने करूर के लोगों के साथ अपने निरंतर जुड़ाव पर भी प्रकाश डाला।

दोनों नेताओं ने जोसेफ विजय पर भरोसा जताया

दोनों नेताओं ने जोसेफ विजय के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया और कहा कि टीवीके के साथ उनका जुड़ाव उन्हें तमिलनाडु में जन कल्याण और विकास पहलों में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान देने में मदद करेगा।

टीवीके को सियासी बढ़त मिलने की उम्मीद

बहरहाल तमिलनाडु में सियासी घटनाचक्र तेजी से बदला है और इस घटनाक्रम के साथ, टीवीके को एक उल्लेखनीय सियासी बढ़त मिलने की उम्मीद है। क्योंकि एक प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी के अनुभवी नेता इसके संगठनात्मक विस्तार के अगले चरण से पहले इसमें शामिल हो रहे हैं। ( इनपुट: ANI)