
Delhi Guy Stunt Spider Man dressed man Sitting on Scorpio Delhi Police take action
Delhi: दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वायरल वीडियो में एक युवक स्पाइडर-मैन (Spider Man) की ड्रेस पहनकर यातायात नियमों का उल्लंघन करता दिखा है। वायरल वीडियो द्वारका इलाके का है। इसमें दिख रहा है कि व्यक्ति स्पाइडर-मैन की ड्रेस में बोनट पर बैठा हुआ है और कार तेज रफ्तार में चल रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की और कार्रवाई की मांग की थी।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि स्पाइडर-मैन की ड्रेस पहने युवक की पहचान नजफगढ़ में रहने वाले आदित्य (20) के रूप में हुई है। वाहन चालक की पहचान महावीर एन्क्लेव में रहने वाला गौरव सिंह (19) है। पुलिस ने बताया कि वाहन के मालिक और चालक पर खतरनाक ड्राइविंग, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना ड्राइविंग और सीटबेल्ट न पहनने के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके तहत अधिकतम 26,000 रुपये जुर्माना लगा है। इस केस में कारावास की सजा भी हो सकती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लवली बक्शी ने वीडियो को 'देखिए दिल्ली में चलती स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठा दिखा स्पाइडर-मैन' कैप्शन के साथ शेयर किया है। देखें वीडियों
Updated on:
29 Oct 2024 12:11 pm
Published on:
26 Jul 2024 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
