6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में PM मोदी का रोड शो आज, कई रास्ते रहेंगे बंद, देंखे ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो आज होगा, जिसके चलते कई इलाकों की सड़कों में भारी जाम देखा जा सकता है। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया है कि कौन से रूट बंद रहेंगे और कहां का रूट डायवर्ट रहेगा।

2 min read
Google source verification
delhi-traffic-to-be-hit-due-to-pm-modi-s-roadshow-on-monday-details-here.jpg

Delhi traffic to be hit due to PM Modi's roadshow on Monday, Details here

भारतीय जनता पार्टी (BJP) सोमवार यानी 16 जनवरी को पटेल चौक से संसद मार्ग-जय सिंह रोड जंक्शन तक एक रोड शो आयोजित करने वाली है, जो दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। इस रोड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके साथ ही कई बड़े नेता और भाजपा के कार्यकर्ता सहित आम लोग शामिल होंगे। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि संसद मार्ग के आसपास के कुछ रास्ते 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। वहीं कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है।

दिल्ली में BJP की रोड शो के दौरान बंद रहेंगे ये रूट
-अशोक रोड (विंडसर प्लेस से जय सिंह रोड जीपीओ दोनों कैरिजवे)
-संसद मार्ग।
-टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से संसद मार्ग)।
-रफी मार्ग (रेल भवन से संसद मार्ग)।
-जंतर मंतर रोड।
- इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब लेन।

सोमवार को रोड शो के दौरान इन रूटों पर डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
-गोल डाक खाना।
-गुरुद्वारे रकाब गंज।
- विंडसर, रेल भवन।
-बाहरी सीसी-संसद मार्ग जंक्शन।
- रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन।
- जनपथ-टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड केजी मार्ग जंक्शन।

ऐसे रूटों पर होगा भारी ट्रैफिक
बंद और डायवर्ट रूट के आलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई प्रमुख मार्ग में रोड शो के दौरान भारी ट्रैफिक रहने की उम्मीद है, जिसमें बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड, पंचकुआं रोड, रायसीना रोड, टॉलस्टॉय रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, रानी झांसी रोड, डीबीजी, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सिकंदराबाद को विशाखापत्तनम से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष का PM पर बड़ा हमला, बोलीं- वे तानाशाह की तरह कर रहे हैं काम