28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में छाया कोहरा, 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगी ठंड

Delhi Weather News Updates Today पहाड़ों पर मौसम के करवट लेने का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सुबह और शाम के तापमान में कमी देखने को मिल रहा है आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे में सुबह कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी
2 min read
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Nov 11, 2021

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ( Delhi Weather News Updates Today ) सर्द हो चला है। पहाड़ी इलाकों में मौसम के करवट लेने के बाद इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। खास तौर पर दिल्ली में सुबह से ही कोहरा छाने लगा है। वहीं तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई है।

सुबह-शाम के समय हल्की ठिठुरन के साथ दोपहर में धूप की तपिश भी कम हो रही है। दिल्ली में हवा में नमी का स्तर अधिक होने की वजह से सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो दिल्ली में अब ठंड बढ़ने वाली है। अगले 24 घंटे में भी सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहने का अनुमान है,इसके साथ ही सर्दी में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़ेंः Delhi Air Pollution: स्मॉग से और ज्यादा जहरीली हुई दिल्ली की हवा, बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह भर तक धूप खिलने के साथ मौसम खुशनुमा बना रहेगा। लेकिन इसके साथ ही ठंड में इजाफा होने के आसार हैं। दरअसल पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और हल्की बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है।

दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानी दिल्ली में पारा 14 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है।

हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 37 फीसदी और अधिकतम स्तर 50 फीसदी से अधिक रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया था और इस वजह से विजिविलिटी कम रही।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी दिशा से आने वाली हल्की ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापान 13 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे गिरने के आसार हैं।

यह भी पढ़ेँः Dengue In Delhi: डेंगू के डंक से मुश्किल में राजधानी, एक हफ्ते में आए 1171 मामले, 3 की हुई मौत

सुबह के समय कुछ जगहों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं दिनभर धूप खिली रहेगी। सुबह-शाम ठंड का अहसास बना रहेगा। हवा की रफ्तार की बात करें तो ये मध्यम रहने की संभावना है।