बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा
जहरीली हवा का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों को में देखने को मिल रहे हैं। सांस लेने में शिकायत के चलते कई बच्चों को भर्ती भी किया गया है। SAFAR ने हेल्थ एडवायजरी में लोगों को जहां तक हो सके, बाहर कदम न रखने की सलाह दी है। खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरूरत है।
बादलों की वजह से मिक्सिंग हाइट अगले दो दिनों तक कुछ कम रहेगी, जिसकी वजह से स्मॉग दिख सकता है। लेकिन एक्यूआई बेहद खराब स्तर पर बनेगा और लोगों की परेशानियां खत्म नहीं होंगी।