2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रूरता की सारी हदें पार: दंपती को हथौड़े से मारा, हत्या के बाद भी नहीं मिली संतुष्टि तो लहूलुहान पत्नी के साथ की हैवानियत

हथियारे की पहचान 40 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अखिलेश महिला से लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था और उस पर गंदी नज़र भी रखता था।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 26, 2025

एकतरफा प्यार में जूनूनी युवक ने दंपती को हथौड़े से मारा। (photo - AI)

राजधानी दिल्ली के कटवारिया सराय के किशनगढ़ इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को दहला दिया है। एकतरफा प्यार में जूनूनी हो चुका एक युवक क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए दंपती के घर घुसा और उन पर हथौड़े से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में पति की जान चली गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी यहीं नहीं रुका; उसने महिला को मृत समझकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया।

पति की मौत हो गई, महिला गंभीर रूप से घायल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्स ट्रामा सेंटर भेजा, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। हथियारे की पहचान 40 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के रायबरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अखिलेश महिला से लंबे समय से एकतरफा प्यार करता था और उस पर गंदी नज़र भी रखता था।

क्या है पूरा मामला -

आरोपी अखिलेश की नजर पड़ोस में रहने वाली महिला पर काफी समय से थी। महिला का पति और अखिलेश दोनों कटवारिया सराय में रहते थे और दिल्ली में राजमिस्त्री का काम करते थे। इस बीच झांसी निवासी व्यक्ति की पत्नी से अखिलेश की बातचीत होने लगी। इसका पता चलने पर उसने अखिलेश को हिदायत दी और उससे बातचीत भी बंद कर दी। महिला ने भी उसे दूर रहने के लिए कहा तो अखिलेश आग बबूला हो गया। अखिलेश को लगा कि महिला किसी और के संपर्क में है, जिसकी वजह से वह उसे नजरअंदाज कर रही है। जिसके बाद बदला लेने की नियत से उसने वारदात को अंजाम दिया।

लहूलुहान महिला के साथ दुष्कर्म किया

21 मई की सुबह तड़के, अखिलेश नशे में दंपती के कमरे में घुस गया और दोनों पर भारी-भरकम हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले से पति की मौके पर ही मौत हो गई और पूरा कमरा खून से लथपथ हो गया, लेकिन उसकी हैवानियत यहीं नहीं रुकी। उसने अपनी हवस मिटाने के लिए गंभीर रूप से घायल लहूलुहान महिला के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपराध कबूला

पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो उसने हमला और दुष्कर्म दोनों की बात कबूल ली है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी ने बताया कि वह दंपती को "सबक सिखाना" चाहता था। इसी मंशा से उसने भारी-भरकम हथौड़े से पहले पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और फिर महिला पर हमला किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि जब महिला की हत्या के बाद भी उसे संतोष नहीं हुआ, तो उसने अपनी हवस मिटाने के लिए महिला के साथ हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद आगे की जांच तेज कर दी गई है।

महिला का मेडिकल कराया गया -

सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला की हालत देखकर उन्हें संदेह हुआ। संदेह के आधार पर कराई गई मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित दंपती उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। इनमें से दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि शेष बच्चे गांव में रहते हैं।

Story Loader