29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deportation: 116 भारतीयों का दूसरा जत्था लेकर अमृतसर पहुंचा अमेरिकी विमान, जानिए किस राज्य के सबसे ज्यादा

Deportation: 116 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा।

2 min read
Google source verification

Deportation: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। 116 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान शनिवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरा। अवैध प्रवास पर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की कार्रवाई के तहत निर्वासित किए गए भारतीयों का दूसरा जत्था था। बताया जा रहा है कि विमान रात 10 बजे के अपेक्षित समय के बजाय रात करीब 11:30 बजे हवाई अड्डे पर उतरा। इससे पहले 5 फरवरी को एक अमेरिकी सैन्य सी-17 विमान 104 निर्वासितों को लेकर इसी हवाई अड्डे पर आया था।

जानिए किस राज्य के कितने लोग

इस विमान में कुल 116 लोगों में से 67 पंजाब से, 33 हरियाणा से, आठ गुजरात से, तीन उत्तर प्रदेश से, दो-दो गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक हैं। बताया कि अधिकांश निर्वासित लोग 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के हैं।

यह भी पढ़ें- टॉयलेट जाने के लिए भी नहीं खोली हाथों की हथकड़ी और पैरों की बेड़ियां-अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की खौफनाक आपबीती

निर्वासित लोगों के पंजाब सरकार ने की ये व्यवस्था

पंजाब की सरकार ने राज्य के बाहर से निर्वासित लोगों के लिए अस्थायी आवास की व्यवस्था की है। रविवार को सुबह 6.30 बजे की उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। पंजाब के लोगों को सड़क मार्ग से उनके मूल स्थानों पर ले जाया गया।

जमीन बेची कर एजेंट को दिए थे 46 लाख रुपए

अपने निर्वासित पोते का इंतजार कर रहे जंडियाला गुरु के मंगल सिंह ने बताया कि वह 29 और 30 जनवरी की रात को अमेरिका-मैक्सिको सीमा के रास्ते अमेरिकी सीमा पार कर गया था। उन्होंने कहा कि वह नौ महीने पहले भारत से चले गए थे। हमने उन्हें भेजने के लिए 46 लाख रुपए चुकाए थे। एक एजेंट ने हमें बताया था कि वह उन्हें कानूनी तरीके से भेजेगा, लेकिन बाद में उसने उन्हें 'डंकी रूट' के जरिए भेज दिया। हमने उन्हें भेजने के लिए कर्ज लिया और जमीन बेची। अगर एजेंट ने हमारे पैसे वापस नहीं किए तो हम पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

5 फरवरी को लौटे थे 104 भारतीय

आपको बता दें कि 5 फरवरी को 104 भारतीय निर्वासितों का पहला समूह लगभग 40 घंटे की यात्रा के बाद अमृतसर पहुंचा था। इस दौरान उन्हें हथकड़ी लगाई गई थी और उनके पैरों में जंजीरें बांध दी गई थीं। अमेरिका द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार पर देशव्यापी आक्रोश फैल गया था।

Story Loader