13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AIR INDIA पर DGCA ने ठोका 1 करोड़ का जुर्माना, सामने आई बड़ी गड़बड़ी

डीजीसीए ने एयर इंडिया पर 1 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। एविएशन रेगुलेटर ने गंभीर सुरक्षा उल्लंघनों और चूक के लिए यह कार्रवाई की। साथ ही एयर इंडिया के टॉप-लेवल मैनेजमेंट को इन गंभीर लापरवाहियों के लिए सीधे जिम्मेदार ठहराया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Feb 13, 2026

Air India Flight

एयर इंडिया का विमान। (फाइल फोटो- पत्रिका)

एयर इंडिया पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एविएशन रेगुलेटर ने गंभीर उल्लंघन को लेकर यह कार्रवाई की है। साथ ही सिक्योरिटी में चूक के लिए डीजीसीए ने एयर इंडिया के टॉप-लेवल मैनेजमेंट को जिम्मेदार भी ठहराया है।

बता दें कि बिना वैलिड एयरवर्दीनेस परमिट के आठ बार एयरबस A320 प्लेन ऑपरेट करने पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एविएशन रेगुलेटर ने इस उल्लंघन को 'गंभीर' बताया है।

डीजीसीए के ऑर्डर में क्या कहा गया?

जुर्माना लगाने वाले डीजीसीए के ऑर्डर में कहा गया है कि एयरबस A320 एयरक्राफ्ट को पिछले साल 24 और 25 नवंबर के बीच नई दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद को जोड़ने वाली फ्लाइट्स समेत कई सेक्टर्स पर बिना जरूरी एयरवर्दीनेस रिव्यू सर्टिफिकेट (एआरसी) के उड़ाया गया था।

एआरसी एक जरूरी सालाना सर्टिफिकेशन है जो एविएशन रेगुलेटर तब जारी करता है जब कोई एयरक्राफ्ट तय सेफ्टी और कम्प्लायंस चेक को सफलतापूर्वक पास कर लेता है। इसके बिना उड़ान भरना एविएशन सेफ्टी नॉर्म्स का गंभीर उल्लंघन है।

नियम तोड़ने पर एयर इंडिया ने क्या कहा?

सूत्रों के मुताबिक, डीजीसीए ने इस नियम तोड़ने पर सख्त रुख अपनाया और इसे एयरलाइन का लापरवाह रवैया बताया। उधर, डीजीसीए के ऑर्डर पर एयर इंडिया के एक स्पोक्सपर्सन ने जवाब दिया।

एक बयान में उन्होंने कहा- एयर इंडिया इस बात को मानता है कि उसे 2025 में रिपोर्ट की गई एक घटना के बारे में DGCA का ऑर्डर मिला था।

तब से सभी पहचानी गई कमियों को ठीक कर दिया गया है और अथॉरिटी के साथ शेयर किया गया है। एयर इंडिया ऑपरेशनल इंटेग्रिटी और सेफ्टी के सबसे ऊंचे स्टैंडर्ड बनाए रखने के अपने कमिटमेंट पर अडिग है।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से बढ़ी परेशानी

पिछले साल जून में अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से एयर इंडिया मुश्किल दौर से गुजर रही है और प्राइवेटाइजेशन प्रोसेस के तहत सरकार से टेकओवर होने के बाद से जरूरी रफ्तार से फाइनेंशियल टर्नअराउंड नहीं कर पाई है।

खबर है कि एयरलाइन अपने मौजूदा चीफ, कैंपबेल विल्सन की जगह लेने के लिए एक नए CEO की तलाश कर रही है। विल्सन का कॉन्ट्रैक्ट 2027 के बीच में खत्म हो रहा है. इस बीच, खबर यह भी है कि वे एयरलाइन के साथ बने रहने में इंटरेस्टेड नहीं हैं।

एक सोर्स के मुताबिक, नई अपॉइंटमेंट एक तरह से दोस्ताना तरीके से अलग होने जैसा होगा। इस मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन पहले ही उन CEO कैंडिडेट्स के साथ शुरुआती बातचीत कर चुके हैं, जिन्हें बड़ी एयरलाइंस को मैनेज करने का एक्सपीरियंस है।